पटना, मई 04 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता तथा पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रभारी मंगल पाण्डेय ने सोमवार को कहा है कि बंगाल में पार्टी का शानदार प्रदर्शन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और देश के गृहमंत्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व के साथ भाजपा के लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के परिश्रम की जीत हैं।

श्री पाण्डेय ने इस भारी समर्थन के लिए बंगाल की जनता के प्रति आभार जताया और कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भय की जगह लोगों ने मोदी पर भरोसा कर शानदार जनादेश दिया है। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा और पुड्डुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत का भी उल्लेखनीय और जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित