कोलकाता , अप्रैल 23 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुमारगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर हमले के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
श्री सरकार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। उन्होंने दावा किया कि कई बूथों से भाजपा के मतदान एजेंटों को जबरदस्ती हटाया जा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित