कोलकाता , अक्टूबर 27 -- पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गायघाटा में सोमवार देर रात 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या के मामले के मुख्य आरोपी की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी प्रह्लाद दास ने एक पुलिसकर्मी से बंदूक छीनने के बाद पुलिस दल पर गोलीबारी की। इसके जवाब में पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी की जान चली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित