मुंबई , मई 04 -- महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को कहा कि चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदर्शन भारत और राज्य की जनता के लिए एक "बड़ी जीत" है।
श्री नार्वेकर ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि यह जनादेश मतदाताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जताए गए भरोसे को दर्शाता है।
उन्होंने बंगाल के मतदाताओं को भाजपा पर विश्वास जताने और उसे सुशासन देने का अवसर प्रदान करने के लिए अपनी हार्दिक बधाई दी और आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित