कोलकाता , अप्रैल 26 -- चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को कथित तौर पर डराने-धमकाने वाले एक वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में डायमंड हार्बर पुलिस जिले में एक प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित