आसनसोल , नवंबर 02 -- पश्चिम बंगाल में पश्चिम बर्धमान जिले के बर्नपुर इलाके में रामबांध स्थित एक घर से सोमवार को लापता एम्बुलेंस चालक का सड़ा-गला शव बरामद हुआ, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता फैल गयी है।
मृतक की पहचान तुकाई दास के रूप में हुई है, जो पश्चिम बर्धमान जिले के हीरापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और एम्बुलेंस चालक के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वह पिछले सात दिनों से लापता था और अपने साथियों या परिचितों के संपर्क में नहीं था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित