वाराणसी , सितंबर 24 -- बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर गुरुवार सुबह से काशी में भी देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम और गुरुवार भोर में हुई बारिश से पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिली। तापमान में गिरावट के बाद गंगा घाटों पर भी लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान के कारण मौसम में बदलाव आया है। इसका असर शुक्रवार तक बने रहने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार को अच्छी बारिश होने का अनुमान है, जबकि रविवार से आसमान साफ होने तथा बादलों के छंटने की संभावना जताई गई है।
मौसम में आए बदलाव से श्रद्धालुओं और पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। पुणे से आए अभिजीत बाथम ने बताया कि तेज धूप के कारण काशी घूमने में काफी परेशानी हो रही थी। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम से मौसम बदलने के बाद गुरुवार को परिवार के साथ काशी में दर्शन-पूजन करने के साथ ही घूमने का कार्यक्रम बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित