ढाका , मार्च 26 -- बंगलादेश में बुधवार शाम यात्रियों से भरी एक यात्री बस, नौका पर चढ़ाये जाने के दौरान अनियंत्रित होकर पद्मा नदी में गिर गई जिससे कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं।
यह दर्दनाक हादसा राजबाड़ी जिले के दौलतदिया फेरी टर्मिनल के पास शाम लगभग सवा पांच बजे तब हुआ जब ढाका की ओर जा रही 'सौहार्द परिवहन' की बस पंटून नंबर 3 से नदी में जा गिरी।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, फेरी के करीब पहुँचते ही बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद बस पलट गई और नदी में लगभग 30 फीट नीचे डूब गई। फायर सर्विस के अधिकारी ताल्हा बिन जासिम ने बताया कि जलमग्न बस के भीतर से 22 शव बरामद किए गए हैं, जिनमें 6 पुरुष, 11 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित