ढाका , अप्रैल 07 -- बंगलादेश में खसरे के जानलेवा प्रकोप के कारण इस वर्ष अब तक कम से कम 21 बच्चों समेत कुल 128 लोगों की जान जा चुकी है।
बंगलादेश के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के अनुसार, देश इस समय इस बीमारी के गंभीर संकट से जूझ रहा है। महानिदेशालय ने पिछले 24 घंटों के दौरान एक मौत की पुष्टि की है, जबकि इससे जुड़ी 10 संदिग्ध मौतें दर्ज की हैं। इस अवधि में देश भर में खसरे जैसे लक्षणों वाले 1,236 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया, जिनमें से 224 मामलों में प्रयोगशाला परीक्षण के बाद खसरे की पुष्टि हुई है।
'बिजनेस स्टैंडर्ड बीडी' की रिपोर्ट के अनुसार, 15 मार्च से 07 अप्रैल के बीच लैब परीक्षण के माध्यम से कुल 1,398 खसरे के मामलों की पुष्टि हुई है।
नवीनतम स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, देश भर में अब तक कुल 9,883 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें से 6,883 मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित