ढाका , अक्टूबर 23 -- बंगलादेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को टीम में शामिल किया है।
बंगलादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। तस्कीन, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में आराम दिया गया था, अब खालिद अहमद की जगह लेंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम का हिस्सा रहे सलामी बल्लेबाज सौम्य सरकार को इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।
नाहिद राणा, जो अपनी पुरानी चोट के इलाज के लिए फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में हैं, पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनके दूसरे टेस्ट में भी वापसी करने की संभावना कम ही है। बंगलादेश के लिए अच्छी खबर यह है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज लिटन दास टीम में वापस आ गए हैं। वह कूल्हे की हड्डी में चोट के कारण संयुक्त अरब अमीरात में खेली गई ट्राई-नेशन सीरीज में नहीं खेल पाए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित