ढाका , जुलाई 27 -- बंगलादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए सौम्य सरकार को 15 सदस्यीय टीम में जगह दी है।

चयनकर्ताओं ने नजमुल हुसैन शांतों को टीम का कप्तान बनाया है। बंगलादेश की टीम में शांतो और सरकार के अलावा, बैटिंग लाइन-अप में मुशफिकुर रहीम, मोमिनुल हक और शादमान इस्लाम जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी हैं। सौम्य सरकार ने आखिरी बार 2021 में इस फ़ॉर्मेट में खेला था और अब तक 16 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।

चोटों से जूझ रही बंगलादेश की तेज गेंदबाजी की कमान तस्कीन अहमद, हसन महमूद, खालिद अहमद और इबादत हुसैन संभालेंगे। टीम में मुशफिक हसन भी शामिल हैं, जिन्होंने अभी तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है।

स्पिन विभाग की ज़िम्मेदारी मेहदी हसन मिराज और तैजुल इस्लाम संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया 87.5 अंक के साथ डब्ल्यूटीए तालिका में सबसे ऊपर है, जबकि बंगलादेश 58.33 अंक के साथ चौथे स्थान पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित