केप टाउन , नवंबर 02 -- हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने के बाद टोनी डी जोरजी को बंगलादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वह फिट घोषित किये गये एनरिक नॉर्टजे भी इस महीने के आखिर में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेल सकेंगे।
चयनकर्ताओं ने पिछली सीरीज जीतने वाली टीम से पांच खिलाड़ियों को सेनुरन मुथुसामी, डेविड बेडिंगहैम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने और गेराल्ड कोएत्जी को बाहर रखा है। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी अभी भी रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) से गुजर रहे हैं, इसलिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।
तीन बल्लेबाजों के बाहर होने के बाद, दक्षिण अफ्रीका ने ज़ुबैर हमजो को फिर से टीम में बुलाया है। 31 वर्षीय हमजा, जो अपने करियर में अब तक आठ टेस्ट खेल चुके हैं, आखिरी बार फरवरी 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे। टीम 11 नवंबर को जोहान्सबर्ग में इकट्ठा होगी और चार दिन बाद उसी मैदान पर सीरीज की शुरुआत होगी। दूसरा और आखिरी टेस्ट 23 नवंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित