बीजिंग , जून 25 -- बंगलादेश और चीन 'तीस्ता नदी परियोजना' सहित नदी प्रबंधन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुये हैं।
बंगलादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान और चीन के जल संसाधन मंत्री ली गुओयिंग के बीच बीजिंग के स्टेट गेस्ट हाउस में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह सहमति बनी।
बंगलादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक के दौरान श्री रहमान ने बाढ़ के जोखिम को कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए बंगलादेश में तीस्ता में गाद सफाई के चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने जल संसाधन प्रबंधन क्षमता को मजबूत करने के लिए चीन से बड़े सहयोग की अपील की और विशेष रूप से तीस्ता नदी परियोजना को लागू करने में चीनी तकनीकी सहायता की उम्मीद जतायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित