ढाका , अक्टूबर 10 -- बंगलादेश ने अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के साथ होने वाले ट्राई-नेशन टूर्नामेंट के लिए अपनी 16-सदस्यीय वनडे टीम में 'अनकैप्ड' मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम को शामिल किया है।

यह टूर्नामेंट 17 अक्टूबर से अबू धाबी में शुरू होने वाला है। टीम में एलिस का शामिल होना ही एकमात्र चौंकाने वाला फैसला था, जबकि लिटन दास, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद की 50-ओवर के फॉर्मेट में वापसी हुई है। एलिस ने एशियाई खेलों में श्रीलंका के खिलाफ अपना टी-20 डेब्यू किया था। इस ऑफ-स्पिनर ने 19 लिस्ट-ए मैचों में 17.05 की औसत और 4.05 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए हैं, जिसमें एक बार पांच विकेट लेने का कारनामा भी शामिल है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली वनडे टीम का हिस्सा रहे परवेज हुसैन और मोहम्मद सैफुद्दीन को टीम से बाहर कर दिया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज नाहिद राणा को चोट के कारण ट्राई-नेशन टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना गया। इसी चोट की वजह से वह बंगलादेश और अफगानिस्तान के बीच चल रही एक मैच की टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित