सिलहट , अप्रैल 30 -- हर्षिता समरविक्रमा (49) और कप्तान चामरी अटापट्टू (42) की शानदार बल्लेबाजी के बाद इमेशा दुलानी (दो विकेट और तीन रनआउट) के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका की महिला टीम ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में बंगलादेश को 21 रनों से हरा दिया। इसी के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है।
155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलादेश के लिए दिलारा अख्तर और जुआरिया फिरदौस की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। सातवें ओवर में दुलानी ने दिलारा अख्तर (23) को आउटकर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। 10वें ओवर में जुआरिया फिरदौस (29) भी दुलानी के सहयोग से रनआउट हुई। इसके बाद 13वें ओवर में कप्तान निगार सुल्ताना (सात) और सोभना मोस्तारी (शून्य) को भी दुलानी ने रनआउट कर बंगलादेश को बैकफुट पर धेकल दिया। 18वें ओवर में शोर्णा अख्तर (12) भी दुलानी का शिकार बनी। बंगलादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 133 रन ही बना सकी और मुकबला 21 रनों से हार गई। शर्मिन अख्तर ने 44 रनों की नाबाद पारी खेली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित