शिवपुरी , मई 17 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र में शीतल पेय की एक दुकान में रखे फ्रिज का कंप्रेशर फटने से भीषण आग लग गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि हवाई पट्टी क्षेत्र में बीती रात शीतल पेय की दुकान में रखे फ्रिज का कंप्रेशर अचानक फट गया, जिससे पूरी दुकान में आग फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से दुकान में रखा सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित