, March 22 -- पेरिस, 22 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) फ्रांस में रविवार को नगरपालिका और महापौर चुनावों के दूसरे दौर का मतदान होगा, जिससे पेरिस और देश के अन्य प्रमुख शहरों के महापौरों का फैसला होने की उम्मीद है।

पहले दौर के मतदान में वामपंथी दल, ला फ्रांस इंसौमिसे (फ्रांस अनबाउड) और दक्षिणपंथी नेशनल रैली, दोनों ने ही सोशलिस्ट और लेस रिपब्लिकन्स जैसी पारंपरिक पार्टियों की तुलना में देश भर में अप्रत्याशित रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित