पेरिस , अगस्त 12 -- फ्रांस की रिले में अपने घरेलू मैदान पर 4 गुणा100 मीटर मिश्रित रिले स्पर्धा में शानदार वापसी करते हुए यूरोपियन एक्वाटिक्स चैंपियनशिप 2026 का स्वर्ण पदक जीता। यहां मंगलवार काे हुए मुकाबले में मेजबान फ्रांस की मैरी-एम्ब्रे मोलुह, कार्ल एटकासी, मैक्सिम ग्रौसेट और मैरी वॉटेल की चार सदस्यों वाली टीम ने मिश्रित 4 गुणा100 मीटरले रिले में दौड़ के आधे हिस्से तक सातवें स्थान पर रहने के बाद वापसी करते हुए 3:39.64 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता।

नीदरलैंड्स की टीम 3:40.92 का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। 'टीम न्यूट्रल एथलीट्स बी' (रूस) ने 3:41.52 का समय लेकर तीसरे स्थान के रूप में पोडियम पर अपनी जगह बनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित