समस्तीपुर , अक्टूबर 6 -- मस्तीपुर जिले के सिंधिया थाना क्षेत्र के लगमा गांव में आज आपसी विवाद के बाद एक फौजी ने अपने लाइसेंसी हथियार से दो भाईयों समेत चार लोगों को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के लगमा गांव मे फौजी नवीन सिंह का पानी के बहाव को लेकर अपने ही भाईयों के साथ विवाद हुआ। इसके बाद नवीन ने अपने लाइसेंसी हथियार से महेश सिंह, सुरेश सिंह तथा उनकी पत्नी और पुत्र गुलशन सिंह को गोली मार कर दिया। इस गोलीबारी में चारो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलोंको दरभंगा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित