जयपुर , जनवरी 12 -- राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने और लाइफस्टाइल और बीमारियों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स अस्पताल ने सोमवार को स्वास्थ्य चर्चा का आयोजन किया।
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन राजस्थान के सहयोग से अस्पताल परिसर में इस चर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें अस्पताल के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए, जिन्होंने दिल की सेहत, फेफड़ों की बीमारियों और सिर और गर्दन के कैंसर से जुड़ी आम, लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं पर चर्चा की। इस कार्यक्रम का मकसद कम्युनिटी के सदस्यों को जल्दी जांच, समय पर इलाज और स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था।
इस दौरान एक्सपर्ट पैनल में अस्पताल के कार्डियोलॉजी और इलेक्ट्रोफिजियोलॉजी निदेशक डा राहुल सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट (पल्मोनोलॉजी) डा अंकित बंसल और कंसल्टेंट ( ऑन्कोसर्जरी, हेड एंड नेक) डा जितेंद्र शर्मा शामिल थे।
इस पहल के बारे में बात करते हुए डा सिंघल कहा कि आजकल की लाइफस्टाइल, तनाव और खराब खान-पान की आदतों के कारण दिल की बीमारियां कम उम्र के लोगों को भी प्रभावित कर रही हैं। स्वास्थ्य चर्चा जैसे मंचों के माध्यम से, हमारा मकसद कम्युनिटी को शुरुआती चेतावनी के संकेतों, हार्ट की बीमारियों के जोखिम कारकों और जानलेवा जटिलताओं को रोकने के लिए समय पर कार्डियक जांच के महत्व के बारे में शिक्षित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित