हैदराबाद , जनवरी 22 -- तेलंगाना फोन टैपिंग मामले के एक अहम घटनाक्रम में विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने गुरुवार को पूर्व मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव को नोटिस जारी किया।

जांच टीम ने श्री रामा राव को शुक्रवार को सुबह 11 बजे जुबली हिल्स स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

जांच टीम ने इससे पहले इस मामले में पूर्व मंत्री टी हरीश राव से करीब साढ़े सात घंटे तक पूछताछ की थी। अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि जांच से जुड़े गवाहों से किसी भी हालत में संपर्क या उन्हें प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।

अवैध निगरानी और अनाधिकृत फोन टैपिंग के आरोपों के बाद फोन टैपिंग मामले की जांच 10 मार्च, 2024 से चल रही है। कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले ही प्रारंभिक आरोपपत्र दायर किए जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित