बर्लिन , अक्टूबर 25 -- जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने 2030 तक और 12,000 नौकरियां कम करने की योजना बनायी है।

यह जानकारी बिल्ड अखबार ने दी है।

अखबार के मुताबिक ये कटौती पहले से मंज़ूर वर्कफोर्स ऑप्टिमाइज़ेशन कार्यक्रम के अलावा होगी, जिसमें पहले से ही 35,000 से ज़्यादा नौकरियां खत्म करने की योजना शामिल है।

उन्होंने बताया कि प्रबंधन का मकसद कर्मचारियों को सरकार के समर्थन वाले पुन: प्रशिक्षण कार्यक्रम में जाने का विकल्प देकर "सामाजिक रुप से जिम्मेदार" तरीके से छंटनी करना है।

उन्होंने बताया कि ट्रेड यूनियन 'आईजी मेटाल' ने इस छंटनी के विरोध में 2027 से हड़ताल करने की चेतावनी दी हैअखबार ने बताया कि औपचारिक सौदेबाजी पर बातचीत 24 नवंबर को होनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित