सोनीपत , जुलाई 27 -- हरियाणा के सोनीपत के खरखोदा उपमंडल के सोहाती गांव में प्लास्टिक रीसाइक्लिंग फैक्ट्री के मालिक और उनके सहयोगी पर हथियारबंद युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता दीपक राणा ने पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह अपने मित्र सुजीत के साथ उसकी फैक्ट्री में था। इसी दौरान सुजीत को जितेंद्र का फोन आया, जिसने दोनों को एक फार्महाउस पर बुलाया। वहां कोई नहीं मिला और लौटते समय फैक्ट्री के बाहर जितेंद्र, पाई गांव का चेला, खांडा गांव का अमन तथा एक अन्य युवक ने सफेद स्कॉर्पियो में आकर उनका रास्ता रोक लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित