बोस्टन , जून 17 -- एर्लिंग हालैंड दो गोलों की बदौलत नॉर्वे ने फीफा विश्वकप 2026 ग्रुप मुकाबले में इराक पर 4-1 से शानदार जीत दर्ज की।
जिलेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गये मुकाबले में शुरुआती दबाव के बाद, एर्लिंग हालैंड ने डेविड वोल्फ के शानदार लो क्रॉस पर स्लाइड करते हुए गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इराक ने पलटवार करते हुए अयमान हुसैन ने नॉर्वे के गोलकीपर ओरजान नाइलैंड को चकमा देते हुए एक शानदार हेडर से गोल दाग दिया। इसी के इराक ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इराकी खिलाड़ियों की खुशी ज्यादा देर तक नहीं टिकी, क्योंकि गोलकीपर जलाल हसन गेंद पर थोड़ा हिचकिचाए, तभी हालैंड ने उन पर दबाव बनाया और जल्दबाजी में क्लियरेंस करते हुए गेंद उनके पैरों से टकराकर गोल में चली गई। अपने पहले विश्व कप हाफ में ही हालैंड ने दो गोल दाग दिए।
ब्रेके बाद मैच दोबारा शुरू होने के बाद भी नॉर्वे का दबदबा कायम रहा; उन्होंने कई मौके बनाए और साथ ही इराक के हमलों को भी रोके रखा। 63वें मिनट में इराक बराबरी करने के करीब पहुंच गया था, जब एक लंबे पास पर हुसैन अली को दूर वाले पोस्ट पर गेंद मिली, लेकिन उनका वॉली शॉट गोलकीपर ओरजान नाइलैंड को छकाने के बावजूद नेट की छत पर जा गिरा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित