फॉक्सबोरो (अमेरिका) , जून 20 -- अफ्रीकी देश मोरक्को की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप सी मुकाबले में स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया।

बोस्टन स्टेडियम में शुक्रवार रात खेले गए इस मुकाबले का इकलौता और निर्णायक गोल मोरक्को के स्ट्राइकर इस्माइल साइबारी ने किया। इस मैच में जीत के साथ मोरक्को के अंक तालिका में चार हो गये हो गये है और वह ग्रुप में शीर्ष पर है। 70वें सेकेंड में किया गया यह गोल विश्व कप 2026 का अब तक का सबसे तेज गोल और विश्व कप इतिहास में मोरक्को का सबसे तेज गोल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित