वैंकूवर (कनाडा) , जून 22 -- फीफा विश्वकप 2026 के ग्रुप जी में मिस्र ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-1 से हरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद मिस्र 4 अंकों के साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंच गया है। मैच का शुरुआती गोल 15वें मिनट में न्यूजीलैंड के लिए फिन सुरमन ने हेडर से किया। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले हॉफ तक इस बढ़त को बनाये रखा। दूसरे हाफ में मिस्र ने आक्रामक खेल दिखाते हुए वापसी की। 58वें मिनट में मोस्तफा ज़िको ने हेडर द्वारा गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित