मैसाचुसेट्स (अमेरिका) , जून 24 -- फीफा विश्व कप 2026 के एल ग्रुप मुकाबले में इंग्लैंड को घाना के खिलाफ गोल रहित से ड्रॉ खेलना पड़ा । इस नतीजे ने नॉकआउट को लेकर उसकी चिंताओं को बढ़ा दिया है।

बोस्टन स्टेडियम में मंगलवार रात खेले गए इस मुकाबले में लगभग 80 प्रतिशत समय तक गेंद पर नियंत्रण रखने के बावजूद थॉमस ट्यूशेल की इंग्लिश टीम घाना की मजबूत रक्षा पंक्ति को भेदने में विफल रही। इंग्लैंड के मैनेजर थॉमस ट्यूशेल ने जीत की तलाश में ओ'रेली, बुकायो साका , एबेरेची एज़े , मॉर्गन रोजर्स और मार्कस रैशफोर्ड को मैदान पर उतारकर पूरी टीम में व्यापक बदलाव किए ।

इस गोल राहित ड्रा के साथ ब्लैक स्टार्स ने हैरी केन और जूड बेलिंघम की अगुवाई वाली इंग्लैंड की आक्रामक आक्रमण पंक्ति को नाकाम करते हुए एक अंक हासिल किया, जिससे घाना के दो मैचों में कुल अंकों की संख्या चार हो गई है और वह गोल अंतर के आधार पर ही इंग्लैंड से पीछे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित