नयी दिल्ली , जून 18 -- कोलंबिया ने जुझारू उज्बेकिस्तान को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 में अपने अभियान की विजयी शुरुआत की।
कोलंबिया की इस जीत में डैनियल मुनोज, जामिंटन कैम्पाज और लुइस डियाज ने 1-1 गोल किए। इस के साथ ग्रुप-के में मौजूद 3 अंको के साथ कोलंबिया शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।
मैच की शुरुआत से ही कोलंबिया ने लगातार दबाव बनाए रखा और गोल करने के कई प्रयास किए। मैच के 40वें मिनट में लुईस डियाज के पास पर डैनियल मुनोज ने गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। यह उनका फीफा विश्व कप में पहला और अंतरराष्ट्रीय करियर का कुल चौथा गोल था। मैच के 45वें मिनट में टीम के स्टार मिडफील्डर जेम्स रोड्रिगेज ने लंबी दूर से प्रयास किया, जो विपक्षी गोलकीपर ने अपने सुरक्षित दस्तानों से रोक लिया।
उज्बेकिस्तान से 60वें मिनट में अब्बोस्बेक फैजुल्लाएव ने गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। उज्बेकिस्तान के कप्तान एल्डोर शोमुरोदोव ने गोल करने का प्रयास किया, जिसे कैमिलो वर्गास ने बचाया, लेकिन इस कोशिश में गेंद फैजुल्लाएव को मिल गई, जिसे उन्होंने हेडर से गोल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित