कंसास सिटी (अमेरिका) , जून 21 -- फीफा विश्वकप 2026 में शनिवार रात कुराकाओ और इक्वाडोर के बीच खेला गया ग्रुप ई मुकाबला गोलकीपरों के शानदार बचाव के कारण गोल रहित ड्रा रहा। दोनों टीमों के बीच एक-एक अंक बांटा गया। कंसास सिटी स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। विशेष रूप से गोलकीपरों से बेहतरीन बचाव किये। मैच के दौरान गोलकीपिंग का बेहतरीन नमूना देखने को मिला। 'रूम' ने 15 बचाव करके टिम हॉवर्ड के टूर्नामेंट रिकॉर्ड की बराबरी की - और इसके लिए उन्हें अतिरिक्त समय की भी जरूरत नहीं पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित