फ्रांसिस्को बे , जून 14 -- मिरो मुहेम के 'ओन गोल' (अपनी ही टीम पर गोल) के कारण फीफा विश्वकप 2026 में ग्रुप बी के मुकाबले में कतर को स्विट्जरलैंड के खिलाफ एक अंक मिला। यह मुकाबला 1-1 से ड्रा रहा। शनिवार दोपहर सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में खेले गये ग्रुप बी मुकाबले की शुरुआत में कतर को गोल करने का मौका मिला था, जब दूसरे मिनट में मैनुअल अकांजी के फिसलने के बाद एडमिलसन जूनियर अकेले आगे बढ़े। विंगर ने अपना शॉट गोलकीपर कोबेल के बहुत करीब मारा। स्विट्जरलैंड का दबदबा होने के बावजूद, उसी खिलाड़ी ने हाफ-टाइम से ठीक पहले फिर से खतरा पैदा किया, लेकिन कोबेल ने अपने पैर से बचाव किया।

ऐसा लग रहा था कि ब्रेल एम्बोलो की 17वें मिनट की पेनल्टी ही कतर के खिलाफ निर्णायक साबित होगी, जो पहली बार विदेशी धरती पर वर्ल्ड कप खेल रही थी। लेकिन सब्स्टीट्यूट मुहेम ने बुआलेम खोखी के दबाव में आकर होमाम अहमद के क्रॉस पर हेडर किया और गेंद अपने ही गोलकीपर ग्रेगोर कोबेल के पीछे गोल में चली गई। स्विट्जरलैंड ने मैच में 26 बार गोल करने का प्रयास किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित