लॉस एंजिल्स (अमेरिका) , जून 13 -- फोलारिन बालोगुन के दो गोलों की बदौलत अमेरिका की फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप डी मुकाबले में पैराग्वे को 4-1 से हरा दिया।
आज यहां सोफी स्टेडियम में खेले गये अमेरिका ने पैराग्वे पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अमेरिका ने विश्व कप मैच में पहली बार चार गोल किए। अमेरिका के लिए बोबाडिला ने एक, बालोगुन ने दो और रेना ने चौथा गोल दागा। वहीं पराग्वे के लिए एकमात्र गोल मौरिसियो ने किया।
मुकाबले की शुरुआत से पहले केटी पेरी के गाने ने माहौल बनाकर दर्शकों और टीमो में जोश भरा। पराग्वे टीम ने तेज शुरुआत का फ़ायदा उठाया; एंटोनियो सनाब्रिया के एक चालाक शॉट पर मैट फ्रीज़ को जल्दी ही बचाव करना पड़ा। इसके बाद तो बस अमेरिका का ही दबदबा रहा। मौरिसियो पोचेटिनो की टीम ने बढ़त बनाई जब वेस्टन मैककेनी ने लेफ्ट विंग पर क्रिश्चियन पुलिसिक को पास दिया। एसी मिलान के इस फ़ॉरवर्ड ने दो डिफेंडरों को छकाया और फिर मैककेनी ने डेमियन बोबाडिला की ओर गेंद बढ़ाई, जिन्होंने गलती से गेंद को अपने ही नेट में डाल दिया। पराग्वे इससे उबर नहीं पाया। अमेरिका की ओर से हमले जारी रहे। सर्जिनो डेस्ट गोल करने के करीब पहुंचे, और फिर फोलारिन बालोगुन ने बॉल को नेट में डाला, लेकिन ऑफ़साइड होने के कारण उसे अमान्य करार दिया गया। कुछ ही देर बाद बालोगुन ने गोल किया। उन्होंने क्रिश्चियन पुलिसिक के पास को गोल में बदला।
ब्रेक के बाद, पैराग्वे ने बोबाडिला की जगह अटैकिंग मिडफील्डर मौरिसियो को मैदान पर उतारा और मैच में वापसी की कोशिश की। सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी ने पैराग्वे के गोल दाग कर खेल में नई जान फूंक दी। लेकिन इसके बाद पराग्वे के खिलाड़ी गोल करने में विफल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित