ज्यूरिख , सितंबर 12 -- अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (फीफा) ने दो पूर्व अध्यक्षों पर वित्तीय कदाचार और धन के दुरुपयोग के लिए आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। फीफा की स्वतंत्र आचार समिति के न्यायाधीशों गुरुवार को को यह सख्त कार्रवाई की गई। फीफा ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि लंबे समय से फुटबॉल अध्यक्ष रहे विंसेंट कैसल पर "पद का दुरुपयोग, हितों के व्यवस्थित टकराव" और फीफा तथा महासंघ के फंड के दुरुपयोग का आरोप थे।

फीफा ने कहा कि मालदीव महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बस्साम अदील जलील को "अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए फीफा कोविड-19 राहत योजना के फंड का दुरुपयोग करने" के आरोप में खेल से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित