ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) , अप्रैल 02 -- मार्च महीने के अंतरराष्ट्रीय मैचों में शानदार प्रदर्शन करे हुए फ्रांस लगभग आठ साल में पहली बार फीफा विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर वापस आ गया है।
फीफा रैंकिंग की ताजा अपडेट के अनुसार ब्राजील और कोलंबिया पर दोस्ताना मैचों में जीत ने फ्रांस को स्पेन और अर्जेंटीना से ऊपर पहुंचा दिया। 'लेस ब्लूज़' (फ्रांस की टीम) ने सितंबर 2018 के बाद पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया है। शीर्ष तीन टीमों के बीच अंकों का अंतर बहुत कम था, जिससे मुकाबला काफी कड़ा रहा। स्पेन, जो सितंबर 2025 से शीर्ष पर था, मिस्र के साथ गोल रहित ड्रॉ खेलने के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गया, जबकि विश्व चैंपियन अर्जेंटीना तीसरे स्थान पर आ गया।
इंग्लैंड चौथे स्थान पर बना हुआ है, जबकि पुर्तगाल अपने हालिया मैचों में एक जीत और एक ड्रॉ हासिल करने के बाद ब्राजील से आगे निकलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उसे ब्राजील की फ्रांस के हाथों हार का फायदा मिला। शीर्ष 10 में बाकी टीमों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है; नीदरलैंड, मोरक्को, बेल्जियम और जर्मनी अपने-अपने स्थानों पर बने हुए हैं।
मोरक्को 1,755.87 अंकों के साथ रैंकिंग में आठवें स्थान पर बना हुआ है, और अफ्रीका की सबसे ऊंची रैंक वाली टीम के रूप में अपना दर्जा बरकरार रखे हुए है। सेनेगल 14वें स्थान पर है, जबकि नाइजीरिया (26वें), अल्जीरिया (28वें) और मिस्र (29वें) इस महाद्वीप की शीर्ष पांच टीमों की सूची पूरी करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित