चेन्नई , अप्रैल 04 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) के बल्लेबाज फिल सॉल्ट उंगली में लगी चोट के स्कैन के लिए इंग्लैंड लौट गए हैं।

सॉल्ट इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के टीम प्रबंधन के अनुरोध पर स्वदेश लौट गए हैं और अपनी उंगली का स्कैन कराया है। खिलाड़ी और टीम दोनों को उम्मीद है कि उनकी उंगली जल्द ठीक हो जाएगी और सॉल्ट इस महीने भारत लौट सकेंगे।

सॉल्ट की गैरमौजूदगी में उनके साथी खिलाडी जेकब बेथेल को विराट कोहली के साथ ओपनिंग का अवसर मिला सकता है, वह सीजन की शुरुआत में बेंच पर बैठे थे। तीन पारियों में 39 रन बनाकर बेथेल अभी तक बड़ा प्रभाव नहीं डाल पाए हैं, लेकिन अब उन्हें शीर्ष क्रम में खेलने मौका मिलने की संभावना है।

अगर सॉल्ट की चोट सीजन खत्म करने वाली साबित होती है, तो आईपीएल नियमों के तहत आरसीबी उनके रिप्लेसमेंट पर साइन कर सकती है, लेकिन टीम उन्हें ठीक होने का पूरा अवसर देना चाहती है।

आरसीबी का अगला मैच गुरुवार रात लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित