मुंबई , जनवरी 14 -- राजस्थानी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म 'सागवान' के भव्य प्रीमियर यहां किया गया।
इस फिल्म में उदयपुर के जांबाज पुलिस ऑफिसर और हिमांशु सिंह राजावत ने मुख्य भूमिका निभायी है। लगभग 25 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई ऐसी फिल्म आई है, जिसमें अभिनेता से लेकर निर्माता तक और सिंगर से लेकर एडिटर एवं कैमरामैन तक पूरी की पूरी टीम राजस्थान के स्थानीय कलाकारों की है। मुंबई में हुए इस प्रीमियर में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।
अभिनेता अली खान ने कहा, "अक्सर बॉलीवुड में हम नकली पुलिसवाले देखते हैं, लेकिन हिमांशु जी ने वर्दी की जो गरिमा और रीयल इन्वेस्टिगेशन पर्दे पर दिखाई है, वो काबिले तारीफ है।" वहीं सुनील पाल ने फिल्म के साफ-सुथरे कंटेंट और सामाजिक संदेश को सराहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित