मुंबई , जनवरी 14 -- निर्माता रत्नाकर कुमार की फिल्म "बाबूजी" का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
रिचा दीक्षित और अवधेश मिश्रा स्टारर इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों के बीच कहानी को लेकर जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है। फर्स्ट लुक में अख़बार, अदालत, बेबस पति-पत्नी और एक वकील की झलक दिखाई गई है, जो साफ तौर पर किसी गंभीर, सामाजिक और भावनात्मक कहानी की ओर इशारा करती है। इन दृश्यों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में न्याय, रिश्तों और संघर्ष की एक मजबूत कथा देखने को मिलेगी। पोस्टर में रिचा दीक्षित, अवधेश मिश्रा और अनीता रावत की मौजूदगी ने दर्शकों की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है।
निर्माता रत्नाकर कुमार का कहना है कि "बाबूजी" सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसी कहानी है, जिससे दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। उन्होंने दावा किया कि ट्रेलर सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ जाएगी और फिल्म भोजपुरी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाएगी।
"बाबूजी" का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है, जबकि लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। इस फिल्म में रिचा दीक्षित, अवधेश मिश्रा और अनीता रावत के साथ देव सिंह, दीपिका सिंह, अमरीश सिंह, राकेश त्रिपाठी और बंधु खन्ना अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है और गीत दुर्गेश भट्ट व धरम हिंदुस्तानी ने लिखे हैं।
वर्ल्डवाइड चैनल के बैनर तले बनी यह फिल्म, जिसे रत्नाकर कुमार और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित