पटना , अप्रैल 03 -- बिहार में 45 फिल्मों की शूटिंग को मंजूरी मिली है।

ये फिल्में भोजपुरी, हिंदी, मगही और हिंदी-मैथिली जैसी कई भाषाओं में बनाई जा रही हैं। इनमें 22 हिंदी, 19 भोजपुरी ,एक मगही,एक अंग्रेजी एवं भोजपुरी,एक हिंदी एवं मैथिली फिल्में शामिल हैं।

बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड की ओर से वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए जारी सूची के अनुसार कुल 45 फिल्मों/प्रोजेक्ट्स की शूटिंग बिहार में की जा रही है। इनमें 38 फीचर फिल्में, छह डॉक्यूमेंट्री और एक वेब सीरीज हैं। इन सभी फिल्मों को राज्य सरकार की बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति के तहत सब्सिडी और अन्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। वर्ष 2024 के जुलाई से अब तक कुल 39 फिल्मों की शूटिंग पूरी हो गई है बजकि बाकि फिल्मों की शूटिंग चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित