नयी दिल्ली , मार्च 09 -- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान तथा उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल एक बार फिर सुर्खियों में है और फिलीपीन्स के बाद इंडोनेशिया भी अपने सशस्त्र बलों के लिए यह मिसाइल प्रणाली खरीदने जा रहा है।

इंडोनेशिया की मीडिया रिपोर्टों में वहां के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि उसने ब्रह्मोस मिसाइल प्रणाली की खरीद को अंतिम रूप दे दिया है।

लंबे समय से चली आ रही बातचीत के बाद इस सौदे को अंतिम रूप दिया गया है। हालाकि अभी इस बारे में कोई औपचारिक अनुबंध नहीं हुआ है। रिपोर्टों में सौदे की कीमत के बारे में भी खुलासा नहीं किया गया है।

इससे पहले ब्रह्ममोस की ओर से कहा गया था कि इंडोनेशिया ने इस मिसाइल में गंभीर रूचि दिखाई है और उसके साथ मिसाइल की खरीद के बारे में सौदे को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित