बारां , अप्रैल 29 -- राजस्थान में बारां में हाल ही में सामने आए चर्चित फिरौती कांड के मुख्य आरोपी सेफ अली के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके मकान पर बुलडोजर चलाया।
इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस, प्रशासन और नगर परिषद दलाें ने शिरकत की। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और अवैध निर्माण के तहत यह कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी, डिप्टी हरिराम सोनी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। नगर परिषद के अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध हिस्से को ध्वस्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित