फिरोजाबाद , जून 26 -- फिरोजाबाद जिले के नागला खंगार क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक स्लीपर बस आगे चल रहे ट्राला से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 40 यात्री घायल हुए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर बनी है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन 63 के समीप गुरुवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस आगे चल रहे ट्राला में जाकर टकरा गई। ट्राला में लोहे के बंडल लदे हुए थे। दुर्घटना मे स्लीपर बस की केबिन ट्राला में घुस गई जिसमें चालक गुरी तथा यात्री दलजीत की की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची थाना पुलिस तथा सी ओ और यूपीडा टीम ने राहत कार्य के बाद बस में फंसे हुए यात्रियों को निकाल कर उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल तथा सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई यात्रियों की अभी हालत गंभीर बनी हुई है। बस में कुल 60 यात्री थे जो गोरखपुर से अधिकांश जालंधर लुधियाना जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित