फिरोजाबाद , अक्टूबर 15 -- फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र के तहत बुधवार रात को एक नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के पिता ने ससुराली जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने बताया कि नारखी क्षेत्र के गांव राजपुर कोटला निवासी विश्वदीप की पत्नी ज्योति (20) की बुधवार रात को फांसी के फंदे पर लटकने से मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।

बेटी की मौत की सूचना पर मैनपुरी के करहल निवासी पिता महेंद्र सिंह आदि लोग गुरुवार को जिला अस्पताल पहुंचे उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी की शादी विगत मई मे की थी। तभी से ससुरालीजन बुलेट गाड़ी की मांग को लेकर उनकी बेटी का उत्पीड़न कर रहे थे। बेटी मंगलवार को ही मायके से ससुराल आई थी, बुधवार को यह दुखद हादसा हो गया । पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी द्वारा पिता की शिकायत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में जांच करवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित