फिरोजाबाद , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला में शिकोहाबाद के स्टेशन रोड पर नहर में एक वृद्ध महिला ने रविवार शाम को अचानक छलांग लगा दी गयी।

पुलिस गोताखोरो ने महिला को बाहर निकाला गया अस्पताल पहुंचने तक महिला की मौत हो गयी। महिला रजिया परवीन (60) कोटला रोड फिरोजाबाद की निवासी है। वह शिकोहाबाद में अपनी पुत्री के यहां आई थी ।वह रविवार को ई रिक्शा से रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी तभी रास्ते में अचानक ई रिक्शा से उतरकर नहर में कूद गयी। मौके पर हड़कंप मच गया , पास ही पुलिस चौकी माधवगंज पर मौजूद पुलिसकर्मियों और गोताखोरों ने कूद कर महिला को बचाने का प्रयास किया गया।

महिला को बाहर निकाल कर तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला को दो बेटे भी है जो बाहर नौकरी करते हैं।परिजनो को सूचित कर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित