फिरोजाबाद , अक्टूबर 23 -- फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज क्षेत्र के तहत शुक्रवार सुबह पानी से भरे हुए गड्ढे में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

मृतक 18 अक्टूबर से घर से लापता था। पुलिस ने बताया कि गांव हैवतपुर के समीप आज सुबह एक पानी के भरे हुए गड्ढे में दुर्गंध आने पर लोगों को आशंका हुई तो उन्होंने देखा उसमें एक युवक का शव पड़ा हुआ था।

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने मृतक की पहचान गांव कबीरपुर निवासी वीरभान (35) के तौर पर की है। मृतक पेशे से किसान था और खेतों की फसल से ही परिवार का भरण पोषण करता था।

परिजनो ने बताया वह 18 अक्टूबर को सुबह घर से निकले थे और वापस लौटकर नहीं आए। काफी तलाश की गई जिसके बाद पुलिस में उनकी गुमशुदी की रिपोर्ट के दर्ज कर दी गई है। परिजनों के अनुसार वह बीमार चल रहे थे कभी-कभी दौरे पड़ जाते थे। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है रिपोर्ट के आधार पर जांच करवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित