फिरोजाबाद , मार्च 30 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को दो अलग-अलग दुखद घटनाओं में रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश करते समय ट्रेनों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा लिया है।
पहली घटना में, रसूलपुर थाना क्षेत्र के खानजापुर गांव निवासी हरिश्चंद्र के पुत्र राहुल सुबह घर से निकले थे। रेलवे ट्रैक पार करते समय अचानक सामने से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवारवाले घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित