फिरोजाबाद , दिसंबर 05 -- फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र मे बहिन के घर रह रहे एक युवक ने दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टा से पंखा में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव असुआ निवासी गुलशन के यहां उसका साला साबिद (19) निवासी परसुआ थाना जसवंतनगर इटावा दो दिन पूर्व आया हुआ था। शुक्रवार सुबह सात बजे के करीब गुलशन ने 112 पर फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने स्वजनों के सामने कमरे की कुंदी तोड़ कर पंखे पर दुपट्टा के सहारे लटक रहे युवक साबिद को नीचे उतारा और शव कब्जे में लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कालेज के लिए भेज दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक का गांव की ही एक युवती से नजदीकी थी। इसको लेकर युवती ने उससे निकाह करने के लिए दवाब डाला था। जिससे वह काफी परेशान था। इसी बात को लेकर उसने शुक्रवार को अपनी बहिन के यहां कमरे में दुपट्टा से फंदा लगा कर लटक गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित