फिरोजाबाद , अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना जसराना क्षेत्र के तहत एक किसान का शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने विवाहित बेटी के पूर्व प्रेमी के द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर मृतक को सार्वजनिक रूप से अपमानित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा शब का पोस्टमार्टम कराया गया मामले में जांच करवाई की जाएगी।

थाना जसराना के गांव नगला कांस मे रविवार को सुबह गांव के बाहर गांव के ही निवासी रणवीर सिंह 45 वर्ष का शब पेड़ पर लटका हुआ देखकर गांव में हड़कंप मच गया। रणवीर सिंह की मौत की जानकारी मिलती ही भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनो ने बताया मृतक रणवीर सिंह की पुत्री शालिनी का गांव के ही एक युवक सौरभ से प्रेम संबंध था। रणवीर सिंह द्वारा बेटी की शादी विगत 30 अप्रैल को कर दी गई थी। उसके बाद भी सौरभ उनकी की बेटी को परेशान करता था और त्योहार पर घर आई हुई थी उसको बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने की योजना बना रहा था। जिसकी शिकायत मृतक रणवीर सिंह द्वारा पुलिस से की गई पुलिस ने शनिवार को सौरभ को थाने में बुलाकर समझा दिया था और दोनों पक्षों में समझौता कर दिया था।

शनिवार शाम को सौरव और उसके परिवार के अन्य लोगों द्वारा रणवीर सिंह के घर पर जाकर उनके साथ अभद्रता की गई और गाली गलौज कर सार्वजनिक रूप से अपमानित भी किया गया। फिर रविवार को सुबह गांव के बाहर रणवीर सिंह का शब पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका पाया गया। जिसकी सूचना से गांव में हड़कंप मच गया पुलिस द्वारा शब का पोस्टमार्टम कराया गया है थाना प्रभारी का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनो की तैयारी के आधार पर मामले की जांच करवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित