फिरोजाबाद , मार्च 20 -- फिरोजाबाद जिले के पचोखरा क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें सवार सभी लोग घायल हो गए।
टूंडला एटा मार्ग पर थाना पचोखरा क्षेत्र के नगला दत्त के समीप शुक्रवार को एक कार के सामने अचानक बाइक सवार आ गया चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया तभी कार पलटती हुई चली गई और तीन बार पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया है कार में सवार लोग आगरा से कासगंज के कछला घाट गंगा स्नान के लिए जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित