फिरोजाबाद , मई 28 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना मटसेना क्षेत्र में गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार थाना मटसेना क्षेत्र के गांव हलपुरा के पास गुरुवार दोपहर दो बाइक सवारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का उपचार सरकारी ट्रॉमा सेंटर में जारी है। घायल युवक की पहचान शिवम (21) पुत्र जयवीर सिंह निवासी हुमायूंपुर थाना दक्षिण के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वसीम (30) निवासी नयावास थाना खैरगढ़ के रूप में कर ली गई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित