फिरोजाबाद , अक्टूबर 18 -- फिरोजाबाद जनपद के थाना एका क्षेत्र में एक युवक की लाश खेतों मे पेड़ पर लटकी मिली। शव की पहचान के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पति से विवाद के बाद पत्नी बच्चों को साथ मायके चली गई थी।

थाना एका क्षेत्र के गांव श्यामपुर के निवासी युवक दीपेंद्र की पत्नी धनवंती से शुक्रवार को पारिवारिक विवाद हो गया था, विवाद के बाद पत्नी धनवंती अपने तीन बच्चों के साथ अपने मायका खैरागढ़ चली गई थी। शनिवार को दीपेंद्र भी घर से अचानक गायब हो गया अन्य परिजनो ने उसकी जानकारी की कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार रात में लोगों ने खेत में एक पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ देखा।

शव की पहचान दीपेंद्र 32 वर्ष के रूप में कर हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हादसे से परिवार मे मातम का माहौल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित