फिरोजाबाद , मार्च 10 -- उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव सुजावलपुर में कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक महिला की दबकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सुजावलपुर निवासी संगीता देवी (40) पत्नी रामपाल अपने परिवार के साथ खेत में बने कच्चे मकान में रह रही थीं। मंगलवार सुबह वह मकान की दीवार के सहारे कुछ काम कर रही थीं, तभी अचानक कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर पड़ी और वह मलबे में दब गईं।
दीवार गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित